Best News StoryCrimeUnnaoचोरीटॉप न्यूज़समस्या

उन्नाव: घर का दरवाजा तोड़ लाखों के जेवरात चोरी, पुलिस कार्रवाई न होने पर एसपी से लगाई गुहार

उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के ग्राम मलेथा मजरा बरसिंधी में एक महिला के घर से लाखों रुपये के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है।

उन्नाव: घर का दरवाजा तोड़ लाखों के जेवरात चोरी, पुलिस कार्रवाई न होने पर एसपी से लगाई गुहार

Repor-Dinesh Arya

उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र के ग्राम मलेथा मजरा बरसिंधी में एक महिला के घर से लाखों रुपये के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया है।

पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक उन्नाव को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम मलेथा निवासी कलावती पत्नी कैलाश धोबी के अनुसार 17-18 जून 2026 की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर के पीछे स्थित गेट का दरवाजा तोड़कर घर में घुसपैठ की और सोने-चांदी के कीमती जेवरात चोरी कर लिए। पीड़िता ने बताया कि चोरी हुए सामान में चांदी के कंगन, करधनी, सोने की चैन, मंगलसूत्र, कान की झुमकियां, अंगूठी, बच्चियों की बालियां, निकलेस सहित अन्य कीमती सामान शामिल हैं।
महिला का आरोप है कि घटना के बाद सुबह जब वह जागी तो घर से जेवरात गायब मिले। पीड़िता ने कुछ लोगों पर शक जताते हुए बताया कि घटना की रात संदिग्ध व्यक्तियों को उसके घर के आसपास देखा गया था। इसी आधार पर उसने कुछ नामजद एवं अन्य अज्ञात लोगों पर चोरी की आशंका व्यक्त की है।
कलावती का कहना है कि उसने घटना की सूचना थाना माखी पुलिस को दी थी और प्रार्थना पत्र भी सौंपा था। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में पीड़िता ने मांग की है कि संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर चोरी की घटना का खुलासा किया जाए तथा दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर उसे न्याय दिलाया जाए।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!