E-PaperMake it ModernMobile PhonesNew LookTravelटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़समस्या
Trending

वीटीआर अंतर्गत मदनपुर मोड़ पर पहली बार एक साथ दिखे दो बाघ, रोमांच के साथ बढ़ी सतर्कता की जरूरत।

मंदनपुर जंगल में रात के समय बाइक या अन्य वाहनों से इस मार्ग पर आवागमन करने वालों को बरतनी होगी विशेष सतर्कता 

वीटीआर अंतर्गत मदनपुर मोड़ पर पहली बार एक साथ दिखे दो बाघ, रोमांच के साथ बढ़ी सतर्कता की जरूरत।

 

 

मंदनपुर जंगल में रात के समय बाइक या अन्य वाहनों से इस मार्ग पर आवागमन करने वालों को बरतनी होगी विशेष सतर्कता

 

बिग अपडेट,बगहा। बीते शुक्रवार की देर रात वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व के मदनपुर मोड़ पर पहली बार एक साथ दो बाघों का लाइव दीदार होने से क्षेत्र में उत्साह और कौतूहल का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात के समय सड़क से गुजर रहे लोगों ने दोनों बाघों को देखा, जिसका वीडियो और तस्वीरें भी चर्चा का विषय बनी हुई हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह दृश्य जितना रोमांचक था, उतना ही सावधानी बरतने का संकेत भी है। लोगों ने बताया कि रात के समय बाइक या अन्य वाहनों से इस मार्ग पर आवागमन करने वालों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए, क्योंकि वन्यजीवों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं।वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व बिहार का एकमात्र टाइगर रिजर्व है और मदनपुर रेंज इसके प्रमुख वन क्षेत्रों में शामिल है। यहां बाघों की मौजूदगी वन्यजीव संरक्षण और बेहतर वन प्रबंधन की सफलता का प्रमाण मानी जा रही है। हालांकि जंगल से सटे इलाकों में रहने वाले लोगों और राहगीरों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।वन विभाग ने भी लोगों से अपील की है कि रात के समय जंगल क्षेत्र में अनावश्यक रूप से न रुकें, वन्यजीवों के करीब जाने या उन्हें उकसाने का प्रयास न करें तथा किसी भी असामान्य गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें। विशेषज्ञों का मानना है कि बाघों की बढ़ती मौजूदगी क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता का सकारात्मक संकेत है, लेकिन मानव और वन्यजीवों के बीच सुरक्षित दूरी बनाए रखना बेहद जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!