Best News Storykanpur nagarMARKETNew LookSUVIDHAटॉप न्यूज़
सराफा कारोबार में पारदर्शिता की नई पहल, जीएसटी नंबर के साथ सुरक्षित होगा स्वर्ण खरीद का रिकॉर्ड?

कानपुर नगर से बड़ी खबर
सराफा कारोबार में पारदर्शिता की नई पहल, जीएसटी नंबर के साथ सुरक्षित होगा स्वर्ण खरीद का रिकॉर्ड?

सूर्या न्यूज, 24 कानपुर नगर से नफीस खान की रिपोर्ट
कानपुर में सराफा व्यापार को अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की दिशा में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत स्वर्ण खरीद का रिकॉर्ड अब जीएसटी नंबर सहित सुरक्षित रखा जाएगा, जिससे लेनदेन का बेहतर दस्तावेजीकरण हो सकेगा।
इस पहल का पुलिस कमिश्नरेट कानपुर नगर ने स्वागत किया है। पुलिस का कहना है कि इससे ईमानदार व्यापारियों की प्रतिष्ठा सुरक्षित रहेगी, जांच एजेंसियों को आवश्यक जानकारी समय पर उपलब्ध हो सकेगी तथा अवैध गतिविधियों और ब्लैकमेलिंग जैसी घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
पुलिस ने व्यापारियों से इस व्यवस्था को अपनाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।
बाइट: पुलिस उपायुक्त अपराध, श्री श्रवण कुमार सिंह।
