Best News Storykanpur nagarSIGRET CHORIक्राइमटॉप न्यूज़
कानपुर पुलिस का नकली प्रीमियम सिगरेट कारोबार पर बड़ा एक्शन, ₹8 लाख की सिगरेट बरामद, दो गिरफ्तार?

कानपुर नगर से बड़ी खबर

कानपुर पुलिस का नकली प्रीमियम सिगरेट कारोबार पर बड़ा एक्शन, ₹8 लाख की सिगरेट बरामद, दो गिरफ्तार?
सूर्या न्यूज,24 कानपुर नगर से नफीस खान की रिपोर्ट
कानपुर नगर कमिश्नरेट की स्वाट टीम ने प्राप्त शिकायत के आधार पर कॉपीराइट का उल्लंघन कर बेची जा रही नकली प्रीमियम सिगरेट के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लगभग ₹8 लाख मूल्य की नकली प्रीमियम सिगरेट बरामद की और इस धंधे में शामिल दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच जारी है और इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।
बाइट: पुलिस उपायुक्त अपराध, श्री श्रवण कुमार सिंह।



