झाँसी महानगर में “किड्ज़ी अनूप सिद्धेश्वर नगर” का हुआ भव्य उद्घाटन और गुरु रमेश्वर दास महाराज ने किया शुभारंभ-

झाँसी महानगर में “किड्ज़ी अनूप सिद्धेश्वर नगर” का हुआ भव्य उद्घाटन और गुरु रमेश्वर दास महाराज ने किया शुभारंभ-


ब्यूरो रिपोर्ट-अमित मिश्रा
सहयोगी कैमरापर्सन टीम-अर्चित मिश्रा और वरुण विमल
Script : झाँसी महानगर अंतर्गत सीपरी बाजार इलाक़े में सिद्धेश्वर नगर स्थित किड्ज़ी अनूप के नवीन परिसर का भव्य उद्घाटन आध्यात्मिक वातावरण एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ।उद्घाटन समारोह का शुभारंभ दुर्गापुर वाले पूज्य गुरु रमेश्वर दास महाराज के करकमलों द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रारंभिक शिक्षा ही बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव होती है….
समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं अतिथि उपस्थित रहे।प्रमुख रूप से राकेश पाल,कन्हैया कपूर, बबुआ यादव,गौरव तिवारी,संतोष श्रीवास्तव,निधि श्रीवास्तव,स्वीटी तिवारी,अनुष्का श्रीवास्तव और श्रीमती पुष्पा श्रीवास्तव तथा मीनू दीक्षित,आर्यन श्रीवास्तव, अक्षित श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे और सभी ने विद्यालय की आधुनिक सुविधाओं एवं सुरक्षित वातावरण की सराहना की….
विद्यालय की निदेशक-रेशू श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके स्नेह व आशीर्वाद एवं सहयोग के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि किड्ज़ी अनूप का उद्देश्य बच्चों को सुरक्षित व स्नेहपूर्ण एवं गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा प्रदान करना है, जिससे उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास हो सके….
कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर-अनुराग श्रीवास्तव ने उपस्थित सभी अतिथियों, गुरुजी एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।उद्घाटन समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
