Unnao
Trending

सफीपुर में धूमधाम से मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती, सपाइयों ने किया नमन*

*सफीपुर में धूमधाम से मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती, सपाइयों ने किया नमन*

जिला संवाददाता :शिवा रावत

उन्नाव। जिला संवाददाता :शिवा रावत विधानसभा क्षेत्र-163 में समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा पूर्व रक्षा मंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की जयंती पार्टी कार्यकर्ताओं ने धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके विचारों एवं संघर्षों को याद किया।
कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र रावत के नेतृत्व में किया गया। इसमें विधानसभा अध्यक्ष अल्ताफ आलम की प्रमुख उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष रवि रावत, रामबरन कुरील, प्रदेश सचिव सॉरीत चौधरी, जिलाध्यक्ष अमन यादव, आनंजन प्रताप सिंह, शिवा रावत, फैसल रहमान, पूर्व अध्यक्ष नसीम अहमद, धनीराम चौरसिया, उमाशंकर रावत, सागर रावत, पवन रावत, बिपिन रावत, कैलाश कश्यप, हसन मंसूरी, आशीष रावत, अमन, मुरली पाल, एनुल हसन, सरोज सविता एवं नसीम मंसूरी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नेताजी के जीवन, राजनीतिक संघर्ष और समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!