Unnao
Trending

मंदिर के पुनरुद्धार के बाद डीएम-एसएसपी ने की पूजा-अर्चना, चौकीदारों को भेंट किए कंबल और वस्त्र*

*मंदिर के पुनरुद्धार के बाद डीएम-एसएसपी ने की पूजा-अर्चना, चौकीदारों को भेंट किए कंबल और वस्त्र*

रिपोर्ट -दिनेश आर्या

उन्नाव। कोतवाली सदर परिसर स्थित श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर के पुनरुद्धार कार्य पूर्ण होने के बाद बुधवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर मंदिर में माथा टेका। दोनों अधिकारियों ने फीता काटकर मंदिर का उद्घाटन किया और श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने थाने में तैनात चौकीदारों के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना व्यक्त करते हुए उन्हें उपहार स्वरूप कंबल, धोती एवं मिष्ठान्न भेंट किए। इस पहल के माध्यम से उन्होंने चौकीदारों का उत्साहवर्धन भी किया।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती विनी सिंह, क्षेत्राधिकारी अपराध मधुपनाथ मिश्रा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। मंदिर के पुनरुद्धार के बाद आयोजित इस कार्यक्रम में धार्मिक आस्था के साथ-साथ पुलिस विभाग के कर्मचारियों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश भी देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!