FestivelMake it ModernMobile PhonesReviewsकार्यक्रमटॉप न्यूज़दुनियादेशदेश दुनियाधर्मबिहारभक्तिलोकल न्यूज़समस्या
Trending

बगहा में विजयादशमी पर्व पर रावण का पुतला दहन किया गया,बुराई पर हुई अच्छाई की जीत।

बगहा में विजयादशमी पर्व पर रावण का पुतला दहन किया गया,बुराई पर हुई अच्छाई की जीत।

— रावण का पुतला दहन के पश्चात क्षेत्र में गूंजा जय श्री राम का नारा।

बिहार डेस्क,बगहा।शारदीय नवरात्र की पूर्णाहुति के साथ ही बगहा नगर में विजयादशमी का पर्व इस वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह पर्व सत्य की असत्य पर विजय के शाश्वत संदेश को जीवंत करता है। विजयादशमी के पावन अवसर पर बगहा नगर स्थित मां चंडी स्थान के प्रांगण से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई,जिसमें भगवान श्रीराम सीता, लक्ष्मण, हनुमान और अन्य देवी-देवताओं स्वरूपों ने दर्शन दिए।इस भव्य और मनमोहक शोभायात्रा में हाथी,घोड़ा,ऊँट आदि के साथ-साथ झाँकियों की एक लंबी कतार थी,जिसने नगरवासियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस अवसर पर एमएलसी सह जदयू जिलाध्यक्ष भीष्म सहनी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बगहा कुमार देवेंद्र, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार,नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, विनोद कुशवाहा समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिन्होंने विजयादशमी के अवसर पर नगर क्षेत्र में निकले झाकियों में गरिमा को बढ़ाया।शोभायात्रा ने बगहा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए हनुमानगढ़ तक का सफर तय किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। समूचा वातावरण ‘जय श्रीराम’, ‘हर-हर महादेव’ और ‘मां चंडी’ के जयकारों से गूंज उठा। धार्मिक संगीत और भजन-कीर्तन के बीच जुलूस में शामिल झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।हनुमान गढी होते शोभायात्रा पुनः चंडी स्थान प्रांगण पहुंची, जहां पर्व का सबसे महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक दृश्य – रावण वध-प्रस्तुत किया गया। जैसे ही भगवान श्रीराम के हाथों बुराई के प्रतीक रावण का वध हुआ, लोगों ने उल्लास और जयघोष के साथ भव्य आतिशबाजी की। पूरा मैदान “सत्य की जीत हुई, असत्य का नाश हुआ” के नारों से गूंज उठा। स्थानीय लोगों ने इस पर्व को परंपरा और संस्कृति से जुड़ा बताते हुए कहा कि विजयादशमी हर साल यह संदेश देती है कि चाहे बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अंत में हमेशा अच्छाई की ही जीत होती है। इस आयोजन को लेकर नगर के बच्चों और युवाओं में रावण दहन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नगरवासियों और स्थानीय समिति की अहम भूमिका रही। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालु शांति और श्रद्धा के साथ पर्व का आनंद उठा सकें। बगहा में विजयादशमी का यह पर्व आस्था, संस्कृति और परंपरा के मिलन का अद्भुत उदाहरण बन गया।मौके पर कांग्रेस नेता पप्पू राव,शिक्षक सुनील राउत सहित झाकियों में पूजा समिति के सदस्यों सहित हजारों की संख्या में स्थानीय लोग एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!