Best News StoryCrimeUnnao
Trending
पिता ही बना अपनी बेटी की जान का दुश्मन,जीजा सहित अन्य पर छेड़छाड़ का आरोप।

पिता ही बना अपनी बेटी की जान का दुश्मन,जीजा सहित अन्य पर छेड़छाड़ का आरोप।
रिपोर्ट – दिनेश आर्या

मामला उन्नाव जिले के सफीपुर थाना क्षेत्र का है जहां की रहने वाली एक युवती ने पुलिस अधीक्षक उन्नाव को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मेरी शादी के तय होने पर नाराज़ जीजा ने पिता को शराब पिला कर पीड़िता के साथ मारपीट व बदसलूकी करने की कोशिश की तथा शादी तुड़वाने की नियत से पीड़िता के ससुराली जनों पर फर्जी अभियोग पंजीकृत करवाने की धमकी दी। पीड़िता ने इसकी लिखित शिकायत उन्नाव के पुलिस महकमें के मुखिया से की है अब देखना यह होगा कि पीड़िता को न्याय मिलता है कि नहीं।
