बगहा के छोटकीपट्टी बड़गांव में पशु शल्य चिकित्सालय द्वारा पशु बांझपन शिविर का किया गया आयोजन।
बगहा के छोटकीपट्टी बड़गांव में पशु शल्य चिकित्सालय द्वारा पशु बांझपन शिविर का किया गया आयोजन।
—- पशु शल्य चिकित्सकों द्वारा शिविर में पशुओं का नि:शुल्क उपचार और पशुपालकों में दवा वितरण किया गया।
बिहार डेस्क,बगहा।प्रखंड बगहा एक अंतर्गत छोटकीपट्टी बड़गांव में पशु शल्य चिकित्सालय द्वारा पशु बांझपन शिविर लगाया गया।जिसमें बांझपन संबंधी जानकारी और उसके उपचार का उपाय बताया गया साथ ही कई पशुओं का उपचार भी किया गया ,साथ ही कई प्रकार के बीमारियों का दवा वितरित किया गया,जैसे हिमालय बत्तीसा,मिनरल मिक्सर,कीड़ी की दवा, टिक की दवा और भी कई बीमारियों का ईलाज किया गया।बगहा एवं चौतरवा के पशु शल्य चिकित्सक डॉ.संजय कुमार,डॉ.अजय कुमार चौधरी ने सयुक्त रूप से बताया कि शिविर में पशुओं की निशुल्क जांच, निशुल्क दवा वितरण और पशुपालकों को विशेषज्ञ परामर्श की सुविधाएं भी दिए गए।उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य पशुओं में बांझपन और गर्भधारण से संबंधित समस्याओं का समाधान कर पशुपालकों को लाभ पहुंचाना है।प्रखंड क्षेत्र के सभी पशुपालकों से अपील किया गया कि प्रखंड क्षेत्र के पंचायतों में शिविर लगें। वहां पशुपालक अधिक से अधिक संख्या में अपने पशुओं को शिविर में लाकर इस निशुल्क सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।मौके पर बगहा पशु शल्य चिकित्सक डॉ.संजय कुमार,चौतरवा के डॉ.अजय कुमार चौधरी,डाटा ऑपरेटर ज्ञान प्रकाश तिवारी एवं एंबुलेंस के कर्मचारी विनोद कुमार झा उपस्थित थे।


