CrimeE-PaperMake it ModernMobile Phonesक्राइमटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़समस्या
Trending

पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव,इलाके में फैली सनसनी।

पेड़ से लटके मिले प्रेमी युगल के शव,इलाके में फैली सनसनी।

 

बिहार डेस्क,बगहा।बगहा नगर थाना क्षेत्र के नगर के वार्ड संख्या 33 और 35 के सीमावर्ती क्षेत्र स्थित जुम्मन बाबा मजार के पास आम के बगीचे में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई,जब एक प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले।घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई और इलाके में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही प्रभारी नगर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया।पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।वही मृतकों की पहचान वार्ड 33 निवासी असगर अली के 19 वर्षीय पुत्र मो. मुस्तफा और वार्ड 35 के खैराकुट्टी निवासी गुलाब अंसारी की पुत्री सहाबुन नेशा के रूप में हुई है।दोनों के शव एक ही पेड़ से आमने-सामने लटके पाए गए,जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।इस घटना की सूचना पर एसडीपीओ कुमार देवेंद्र भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच करते हुए परिजनों से पूछताछ की।पुलिस आत्महत्या सहित अन्य सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।परिजनों के अनुसार दोनों के निकाह को लेकर मंगलवार देर रात वार्ड 33 के पार्षद मदन यादव के दरवाजे पर पंचायती हुई थी,जिसमें दोनों पक्षों के बीच सहमति भी बन गई थी।इसके बावजूद सुबह इस घटना की खबर सामने आने से सभी स्तब्ध है।फिलहाल पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है,वहीं पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!