AccidentMobile PhonesNew LookReviewsक्राइमटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़समस्या
Trending

बगहा के चौतरवा में मौत का तांडव: ओवरलोडेड ईट लदी ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाईक सवार की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने एनएच727 सड़क मार्ग जामकर कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग।

बगहा के चौतरवा में मौत का तांडव: ओवरलोडेड ईट लदी ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाईक सवार की घटनास्थल पर हुई दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने एनएच727 सड़क मार्ग जामकर कड़ी कार्रवाई और मुआवजे की मांग।

 

बिहार डेस्क,बगहा । पुलिस जिला बगहा अंतर्गत चौतरवा थाना क्षेत्र के धर्मकांटा स्थित एक बाइक सवार युवक को ओवरलोडेड ईट लदी ट्रैक्टर की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। समाचार के मुताबिक मुताबिक मृत युवक नरकटियागंज से कॉस्मेटिक दुकान की कुछ सामग्री खरीद कर अपने घर बाईक से मझौवा जा रहा था। तभी रास्ते में ही बाइक दुर्घटना हो गई और मौके पर ही युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में मृत व्यक्ति की पहचान चौतरवा थाना क्षेत्र के सर्किल मझौंवा गांव निवासी जानकी साह के पुत्र अरुण प्रसाद गुप्ता के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव को सड़क पर रख कर एनएच 727 मार्ग को घंटों जाम कर न्याय दिलाने के साथ मुआवजा की मांग किए। सड़क जाम की सूचना मिलते ही चौतरवा थाना अध्यक्ष शुभम कुमार ने पहुंच कर आक्रोशित लोगों को शांति व्यवस्था बनाने की अपील करते रहे।इसी बीच स्थिति सामान्य नहीं होने पर एसडीएम चांदनी कुमारी, बगहा एसडीपीओ कुमार देवेंद्र, बीडीओ प्रदीप कुमार,लौरिया थानाध्यक्ष, बथवरिया थानाध्यक्ष अनुपम कुमार राय, नदी थानाध्यक्ष दीपक कुमार, भैरोगंज थानाध्यक्ष सीता केवट, धनहा थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचकर मामले को शांत  कराने में जुटे रहे।पुलिस टीम तथा स्थानीय लोगों की कड़ी मेहनत के बाद परिजन माने और सड़क जाम को हटवाया गया। उसके बाद बाधित आवागम शुरू कराई गई। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतार लग गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया। बताते चले कि मृतक के परिजनों ने उत्तरप्रदेश की तरफ से आ रही 6 हजार 8 हजार ईटा लादकर ट्रैक्टर ट्रॉली पर कड़ी कार्यवाही करने के साथ ही उचित मुआवजे की मांग किया है। मृतक के परिजनों को थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने सांत्वना देते हुए कहा कि हर संभव मदद के साथ कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!