Best News StoryCrimeUnnao

बीघापुर में अवैध शराब कारोबार पर छापा, कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 20 लीटर शराब बरामद

बीघापुर में अवैध शराब कारोबार पर छापा, कच्ची शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

आबकारी विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 20 लीटर शराब बरामद

रिपोर्ट – दिनेश आर्या, ब्यूरो चीफ

उन्नाव। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीघापुर क्षेत्र में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कच्ची शराब के कारोबार का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जबकि एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र के निर्देशन में आबकारी निरीक्षक प्रतिभा सिंह ने स्थानीय पुलिस टीम के साथ थाना बिहार क्षेत्र के नमाखेड़ा और केदारखेड़ा गांव में दबिश दी। जांच के दौरान अवैध रूप से तैयार की जा रही कच्ची शराब बरामद हुई।
कार्रवाई के दौरान ललेश पुत्र स्व. बाबूलाल निवासी ग्राम नमाखेड़ा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ थाना बिहार में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!