बगहा दो अंचल में राजस्व कर्मियों ने संभाला कामकाज, सीओ वसीम अकरम ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश।
बगहा दो अंचल में राजस्व कर्मियों ने संभाला कामकाज, सीओ वसीम अकरम ने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश।
बिहार डेस्क,बगहा। लगभग 86 दिनों तक चली हड़ताल समाप्त होने के बाद सोमवार को बगहा दो अंचल कार्यालय में राजस्व कर्मचारियों ने योगदान दिया। योगदान के बाद प्रखंड सह अंचल बगहा-2 सभागार भवन में अंचाधिकारी वसीम अकरम की अध्यक्षता में सभी राजस्व कर्मचारियों और अमीनों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और आगामी बाढ़ की तैयारी को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए गए।इस दौरान सीओ ने सभी राजस्व कर्मियों और अमीनों को भूमि संबंधी मामलों में तेजी लाने का निर्देश दिया।सीओ वसीम अकरम ने बताया कि बगहा-2 अंचल क्षेत्र में भूमि परिमार्जन से संबंधित लगभग 2300 आवेदन लंबित हैं, जिनकी जांच कर शीघ्र विभाग को रिपोर्ट भेजनी है। इसके अलावा दाखिल-खारिज एवं त्रुटिपूर्ण दाखिल-खारिज से जुड़े करीब 900 आवेदनों की जांच कर जल्द रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।उन्होंने स्पष्ट कहा कि सभी लंबित मामलों का समय सीमा के भीतर निष्पादन सुनिश्चित किया जाए,अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी साथ ही संबंधित राजस्व कर्मियों को प्रत्येक मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई के लिए विभाग को अवगत कराने को कहा गया।बैठक में सीओ वसीम अकरम ने आगामी संभावित बाढ़ को लेकर भी विशेष तैयारी करने का निर्देश दिया गया। सीओ ने नाव मालिकों का निबंधन एवं इकरारनामा विभाग में जमा कराने को कहा। वहीं स्पूर्ति पोर्टल पर लाभुकों के सत्यापन कार्य में भी तेजी लाने का निर्देश दिया गया।अमीनों को संबोधित करते हुए सीओ वसीम अकरम ने कहा कि लगभग 100 नापी मामले लंबित हैं, जिन्हें विभाग द्वारा निर्धारित समय के भीतर पूरा करना अनिवार्य होगा।बैठक में राजस्व पदाधिकारी रवि प्रकाश चौधरी,राजस्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार,राजेश कुमार, विमल पटेल,पवन कुमार,वीरेंद्र नारायण प्रभाकर,संगीता कुमारी, गुंजन कुमार,सोनू कुमार अमीन तथा अंचल कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित रहे।



