झाँसी जनपद के थाना प्रेमनगर पुलिस टीम द्वारा अंतर्राज्यीय साइबर फाइनेंशियल फ्रॉड और ऑनलाइन गेमिंग आधारित संगठित गिरोह का पर्दाफाश-
पुलिस टीम द्वारा 07 आरोपीगण गिरफ्तार और साइबर अपराध में प्रयुक्त 08 मोबाइल फोन,01 सिम कार्ड,04 ATM कार्ड,चेकबुक तथा अन्य बैंकिंग दस्तावेज बरामद किये गए-

Heading : झाँसी जनपद के थाना प्रेमनगर पुलिस टीम द्वारा अंतर्राज्यीय साइबर फाइनेंशियल फ्रॉड और ऑनलाइन गेमिंग आधारित संगठित गिरोह का पर्दाफाश-

पुलिस टीम द्वारा 07 आरोपीगण गिरफ्तार और साइबर अपराध में प्रयुक्त 08 मोबाइल फोन,01 सिम कार्ड,04 ATM कार्ड,चेकबुक तथा अन्य बैंकिंग दस्तावेज बरामद किये गए-
गिरोह द्वारा बैंक खाते,नेट बैंकिंग,UPI एवं विदेशी डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग कर साइबर ठगी की धनराशि को छिपाकर अवैध लेन-देन किए जाने का खुलासा-
विगत 25 दिनों में 19 बैंक खातों के माध्यम से 04.35 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर ठगी की धनराशि का ट्रांजेक्शन प्रकाश में आया-
विदेशी चाइनीज वेबसाइट CESHI.TTTPYM.COM से जुड़े लगभग 38 करोड़ रुपये मूल्य के वित्तीय लेन-देन एवं 114 बैंक खातों की जानकारी प्राप्त-
बाइनेंस प्लेटफॉर्म पर 529 USDT फ्रीज,लगभग 37,966 USDT (करीब 37.20 लाख रुपये) के डिजिटल ट्रांजेक्शन तथा आईडीबीआई बैंक खाते में ₹43,487/- की धनराशि होल्डा-
साइबर ठगी की धनराशि को U
SDT में परिवर्तित कर विभिन्न डिजिटल वॉलेट्स में स्थानांतरित करने वाले आर्थिक नेटवर्क का भंडाफोड़ा-
(एंकर/ब्यूरो रिपोर्ट-अमित मिश्रा,झाँसी)
Script : अपर पुलिस महानिदेशक (कानपुर जोन) कानपुर-श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ एवं पुलिस महानिरीक्षक (झाँसी परिक्षेत्र) झाँसी-आकाश कुलहरि के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (जनपद झाँसी)-बी०बी०जी०टी०एस० मूर्ति के निर्देशन में जनपद झाँसी में साइबर अपराधियों एवं संगठित अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के क्रम में थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा अभियुक्तगण (1)-रागिब अहमद,पुत्र-शरीफ अहमद,निवासी-स्कूलपुरा,थाना-प्रेमनगर,झाँसी (2)-सनी अमराया,पुत्र-चन्द्र मोहन अमराया,निवासी-मिशन कम्पाउण्ड,थाना-सीपरी बाजार,झाँसी (3)-सोहिल खान,पुत्र-अफरोज खान,निवासी-पानी की टंकी,पुलिया नंबर-9,थाना-प्रेमनगर,झांसी (4)-अनुभव सिंह,पुत्र-राकेश कुमार,निवासी-नगरा,महावीरन,थाना-प्रेमनगर,झाँसी (5)-दानिश खान उर्फ नूर,पुत्र-इकबाल,निवासी-ईसाईटोला,थाना-प्रेमनगर,झाँसी (6)-सौरभ विश्वकर्मा,पुत्र-हरिओम विश्वकर्मा,निवासी-महावीरन मंदिर के पास,प्रेमनगर,झाँसी (7)-देवेश कुमार गौतम,पुत्र-कमल किशोर,निवासी-सुमेर नगर,ईसाईटोला,थाना-प्रेमनगर,झाँसी को गुलाम गौस खां मार्ग कच्चे पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है और इनके कब्जे से 08 मोबाइल फोन,01 सिम कार्ड,01 चेकबुक और 04 ATM कार्ड बरामद किए गए। अभियुक्तों के मोबाइल फोन एवं डिजिटल उपकरणों की तकनीकी जांच एवं विश्लेषण
करने पर साइबर फ्रॉड,बैंक खातों के दुरुपयोग,UPI आई०डी० निर्माण,नेट बैंकिंग संचालन (USDT) लेन-देन से संबंधित महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य प्राप्त हुए हैं।


