बगहा विधायक राम सिंह ने बगहा एक व दो प्रखंड मुख्यालयों का किया औचक निरीक्षण,जनता और किसानों की समस्याओं पर अधिकारियों संग विधायक ने की समीक्षा बैठक।
बगहा विधायक राम सिंह ने बगहा एक व दो प्रखंड मुख्यालयों का किया औचक निरीक्षण,जनता और किसानों की समस्याओं पर अधिकारियों संग विधायक ने की समीक्षा बैठक।
बिहार डेस्क,बगहा। बगहा विधायक राम सिंह ने सोमवार को बगहा-1 एवं बगहा-2 प्रखंड मुख्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनहित से जुड़े मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान बगहा विधायक राम सिंह के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला, मनोज सिंह, रितु जायसवाल, अमरेश श्रीवास्तव सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।दोनों प्रखंड मुख्यालयों में विधायक ने अधिकारियों के साथ बैठक कर आम जनता और किसानों से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचना चाहिए तथा जनसमस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।बैठक के दौरान विधायक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी तथा मनरेगा पदाधिकारी से विभागीय कार्यों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान, जनवितरण प्रणाली की निगरानी तथा मनरेगा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।विधायक राम सिंह ने अधिकारियों से आम लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और उनका समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।









