Best News Storykanpurटॉप न्यूज़देश दुनियाराजनीति

कानपुर नगर से बड़ी खबर

कानपुर में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग तेज?, बड़ा आंदोलन खड़ा करने की तैयारी

कानपुर नगर से बड़ी खबर

कानपुर में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग तेज?, बड़ा आंदोलन खड़ा करने की तैयारी

सूर्या न्यूज़ 24/ कानपुर नगर से नफीस खान की विशेष रिपोर्ट

कानपुर। पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर कानपुर में बड़ा आंदोलन खड़ा होने की तैयारी शुरू हो गई है। कानपुर दक्षिण प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने पत्रकार सुरक्षा कानून समेत 11 सूत्रीय मांगों को सरकार के सामने रखने का ऐलान किया है।
क्लब के महामंत्री राजेंद्र केसरवानी ने कहा कि पत्रकार समाज की आवाज बनकर जनता की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का काम करता है, लेकिन वर्तमान समय में पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान लगातार चुनौती के घेरे में है। उन्होंने कहा कि अब पत्रकारों को अपने अधिकारों और सुरक्षा के लिए संगठित होकर संघर्ष करना होगा।वहीं क्लब के कोषाध्यक्ष महेंद्र शुक्ला ने जानकारी दी कि संगठन अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार से जवाब मांगेगा। साथ ही एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ जाकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करेगा और पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर उनका समर्थन प्राप्त करने का प्रयास करेगा।
कानपुर दक्षिण प्रेस क्लब के उपसचिव आर.के. सिंह ने कहा कि जिस समाज में पत्रकार सुरक्षित नहीं होता, वहां लोकतंत्र भी सुरक्षित नहीं रह सकता। उन्होंने कहा कि पत्रकार जनता और सरकार के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी होता है, इसलिए उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन और प्रशासन की जिम्मेदारी है।
संस्था के वरिष्ठ मंत्री सोनू गुप्ता ने प्रदेश में पत्रकारों के खिलाफ दर्ज हो रहे मुकदमों पर चिंता जताते हुए कहा कि यह स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए मजबूत कानून की आवश्यकता है।
बैठक में प्रदीप वर्मा, उमेश यादव, संजना सिंह, नितेश राठौर समेत सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!