जेल में बंद राहुल निषाद की मौत से मचा बवाल, जिला कारागार के बाहर परिजनों का हंगामा
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन कारागार पहुंच गए और मौत के कारणों को लेकर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग करने लगे।

जेल में बंद राहुल निषाद की मौत से मचा बवाल, जिला कारागार के बाहर परिजनों का हंगामा

रिपोर्ट -दिनेश आर्या
उन्नाव। जिला कारागार में बंद विचाराधीन बंदी राहुल निषाद की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने के बाद बुधवार को जिला जेल के बाहर परिजनों और रिश्तेदारों ने जमकर हंगामा किया।घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन कारागार पहुंच गए और मौत के कारणों को लेकर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग करने लगे।परिजनों का आरोप है कि राहुल निषाद की मौत सामान्य नहीं है और मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। हंगामे के दौरान जेल प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया तथा पूरे मामले की जांच का आश्वासन दिया।
घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जिला कारागार के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।