Best News StoryPilibhitटॉप न्यूज़राजनीति

समाजवादी पार्टी ने अधिवक्ताओं का किया सम्मान, 2027 में न्याय और संविधान की लड़ाई का लिया संकल्प

समाजवादी पार्टी ने अधिवक्ताओं का किया सम्मान, 2027 में न्याय और संविधान की लड़ाई का लिया संकल्प

पीलीभीत:- समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा द्वारा मंगलवार को पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र 127 के ग्राम चदौसी स्थित मौर्य बैंक्विट हॉल में भव्य अधिवक्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले भर से पहुंचे सैकड़ों अधिवक्ताओं का फूल-मालाओं से स्वागत कर सम्मानित किया गया।
समारोह का आयोजन समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नेता सत्येंद्र मौर्य के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह ‘जग्गा’ रहे, जबकि अध्यक्षता अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष ज्योति प्रकाश शुक्ला एडवोकेट ने की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने अधिवक्ताओं को न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। साथ ही वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में न्याय, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष हाजी इम्तियाज अल्वी, शिशिर यादव एडवोकेट, संजीव शर्मा एडवोकेट, कामिल जमील एडवोकेट, अखलेश कुमार शर्मा एडवोकेट, प्रदीप कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट, आशीष कुमार एडवोकेट, विकास रस्तोगी एडवोकेट सहित जिले के अनेक वरिष्ठ एवं युवा अधिवक्ता तथा समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे।
समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और आमजन को न्याय दिलाने के अपने दायित्व को और अधिक प्रभावी ढंग से निभाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
ब्यूरो रिपोर्ट प्रेम शंकर पीलीभीत

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!