CrimeE-PaperMake it ModernNew LookPolice Good WorkReviewsक्राइमटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़
Trending

रामनगर थाना क्षेत्र:लोन दिलाने के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, तीन गिरफ्तार

रामनगर थाना क्षेत्र:लोन दिलाने के नाम पर ग्रामीण महिलाओं से ठगी करने वाला गिरोह बेनकाब, तीन गिरफ्तार।

बिहार डेस्क,बगहा/रामनगर। बगहा पुलिस जिला अंतर्गत रामनगर थाना क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं को बैंक से लोन दिलाने का झांसा देकर उनके खातों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में बैंक एजेंट एवं सीएसपी संचालक सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, नकदी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक बगहा रामानंद कुमार कौशल ने रविवार को प्रेस रिलीज जारी करके दिया।उन्होंने बताया कि रामनगर पुलिस के अनुसार मार्च 2026 में तीन महिलाओं ने रामनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। ग्रामीण महिलाओं ने आरोप लगाया था कि एचडीएफसी बैंक की बगड़ी शाखा से लोन दिलाने के नाम पर उनसे पैसे लिए गए और बाद में उनके बैंक खातों से धोखाधड़ी कर रकम निकाल ली गई। इस संबंध में रामनगर थाना कांड संख्या-188/26, दिनांक 14 मार्च 2026 को भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामनगर रागिनी कुमारी के नेतृत्व में जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मुख्य अभियुक्त अली असगर उर्फ अली अख्तर, जो बैंक एजेंट एवं सीएसपी संचालक के रूप में कार्य करता था, अपने सहयोगियों के साथ मिलकर महिलाओं के नाम पर नया सिम कार्ड जारी कराता था। बैंक खाता खुलने के बाद मिलने वाले किट से एटीएम कार्ड की तस्वीर ले ली जाती थी और सिम कार्ड अपने पास रख लिया जाता था। बाद में उसी सिम को सक्रिय कर खातों से राशि दूसरे खातों में ट्रांसफर कर निकाली जाती थी। गिरोह द्वारा ठगी की रकम का इस्तेमाल ऑनलाइन खरीदारी में भी किया गया।मुख्य आरोपी की निशानदेही पर दो और गिरफ्तारपुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी अली असगर उर्फ अली अख्तर को गिरफ्तार कर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर गिरोह के दो अन्य सदस्यों को भी दबोच लिया गया। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अली असगर उर्फ अली अख्तर, पिता कमरुल्लाह शेख, निवासी महुई, थाना रामनगर, 27 वर्षीय हजरत आलम, पिता लतीफ मियां, निवासी मीले बहुअरी, थाना रामनगर और 20 वर्षीय जफीर आलम निवासी बड़गा दराज, थाना रामनगर के रूप हुई हैं।पुलिस ने आरोपितों के पास से 05 मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड, 08 एटीएम कार्ड, ₹10,670 नकद तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामद सामानों के आधार पर पुलिस गिरोह के नेटवर्क और ठगी की राशि के बारे में विस्तृत जांच कर रही है।इस सफल कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामनगर रागिनी कुमारी, रामनगर थानाध्यक्ष,दीपक कुमार,रामनगर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मुकेश कुमार, रूपेश कुमार, श्वेता रानी तथा गश्ती दल के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बैंक खाता, एटीएम, ओटीपी और मोबाइल सिम से संबंधित जानकारी किसी अनजान व्यक्ति या एजेंट के साथ साझा न करें। किसी भी प्रकार की बैंकिंग प्रक्रिया में सतर्कता बरतें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!