E-PaperMake it ModernMobile PhonesNew LookTravelकार्यक्रमबिहारराहत कार्यलोकल न्यूज़विभागीयसरकारी योजनायें
Trending

प्रखंड बगहा-02: चमवलिया पंचायत में लगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों के समस्याओं का हुआ समाधान।

प्रखंड बगहा-02: चमवलिया पंचायत में लगा सहयोग शिविर, ग्रामीणों के समस्याओं का हुआ समाधान।

बगहा।विकसित भारत-समृद्धि बिहार योजना के तहत लोगों की समस्याओं के प्रभावी निराकरण के लिए राज्य सरकार की अभिनव पहल पर बगहा-2 प्रखंड की ग्राम पंचायत राज चमवलिया में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।सहयोग शिविर का संचालन सीनियर नोडल पदाधिकारी सह जिला शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र कुमार की देखरेख में किया गया। इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी बिड्डू कुमार राम,प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फूदन राम,मनरेगा पदाधिकारी आनंद कुमार दास,पंचायत सचिव प्रमोद कुशवाहा सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।सहयोग शिविर में आवास योजना,पेंशन,पंचायती राज विभाग,आधार, समाज कल्याण विभाग,विद्युत विभाग,राजस्व विभाग,जीविका, आपूर्ति, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र,मनरेगा,कृषि,शिक्षा,स्वच्छता विभाग,आय-जाति-आवासीय प्रमाण पत्र सहित विभिन्न विभाग के काउंटर लगाए गए रहे। ग्रामीणों के शिकायतों और आवेदनों को प्राप्त किया गया कई ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान कर अधिकारियों ने राहत दी।इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी बिड्डू कुमार राम और अन्य पदाधिकारियों ने सहयोग शिविर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों और पंचायत कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।प्रखंड प्रशासन ने बताया कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को एक ही छत के नीचे सभी योजनाओं का लाभ देना और शिकायतों का त्वरित निपटारा करना है। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।मौके पर मुखिया, पंचायत सचिव प्रमोद कुशवाहा सहित तमाम विभाग के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!