Best News StoryJhansiटॉप न्यूज़सरकारी योजनायें

झाँसी जिले के डी०एम० द्वारा कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की शिकायतों के निस्तारण हेतु हेल्पडेस्क गठित के आदेश जारी

झाँसी जिले के डी०एम० द्वारा कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की शिकायतों के निस्तारण हेतु हेल्पडेस्क गठित के आदेश जारी-

(ब्यूरो रिपोर्ट : अमित मिश्रा,जिला-झाँसी)

झाँसी जिलान्तर्गत जिलाधिकारी-गौरांग राठी (I.A.S) के निर्देशानुसार जनपद में संचालित समस्त प्रकार के कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं एवं अन्य जनसामान्य की शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए कार्यालय जिला विद्यालय निरीक्षक,झाँसी द्वारा हेल्पडेस्क का गठन किया गया है….
जिला विद्यालय निरीक्षक-श्रीमती रती वर्मा ने बताया कि हेल्पडेस्क के माध्यम से कोचिंग संस्थानों से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान किया जाएगा।छात्र-छात्राएं,अभिभावक एवं आमजन कोचिंग संस्थान की भौतिक स्थिति, संस्थान में उपलब्ध अन्य भौतिक सुख-सुविधाएं,आवागमन मार्ग,और शुल्क संबंधी समस्या तथा कोचिंग संस्थान के संचालन का समय से संबंधित शिकायतें हेल्पडेस्क पर दर्ज़ करा सकते हैं….
उन्होंने यह भी बताया कि हेल्पडेस्क में अंश सक्सेना (कनिष्ठ राजकीय हाई स्कूल पटौरी,मो०नं०-0798555685) को (दिन-सोमवार,मंगलवार और बुधवार को समय-प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक) तथा किरण लता,कनिष्ठ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छावनीबाग मो०नं०-09219831788 को (दिन-गुरुवार,शुक्रवार और शनिवार को समय-प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक) हेल्पडेस्क के लिए नामित किया गया है….
जिला विद्यालय निरीक्षक ने जनपद के सभी कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं और अभिभावकों एवं आमजन से अपील की है कि कोचिंग संस्थानों से संबंधित किसी भी समस्या अथवा शिकायत के लिए निर्धारित हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!