aatmhatyaBest News StoryCrimeUnnaoक्राइमटॉप न्यूज़समस्याहत्या

गंगानगर में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी?*

*शुक्लागंज (उन्नाव) से बड़ी खबर*

*गंगानगर में व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी?*

सूर्या न्यूज,24 शुक्लागंज जनपद उन्नाव से नफीस खान की रिपोर्ट

उन्नाव के शुक्लागंज स्थित गंगानगर (रविदास नगर) क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मोहम्मद यूनुस के रूप में हुई है। वह फेरी लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मृतक को शराब की लत थी। प्रारंभिक जानकारी में पारिवारिक विवाद के चलते आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली गंगाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि परिजनों की ओर से कोई तहरीर दी जाती है, तो उसके अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!