Best News StoryCrimekanpur nagarटॉप न्यूज़

100 करोड़ की बेशकीमती भूमि के कथित फर्जी लीज प्रकरण में संस्था की बड़ी कार्रवाई?*

  • *कानपुर नगर से बड़ी खबर*

*100 करोड़ की बेशकीमती भूमि के कथित फर्जी लीज प्रकरण में संस्था की बड़ी कार्रवाई?*

सूर्या न्यूज 24 कानपुर नगर से नफीस खान की रिपोर्ट

कानपुर। लखनऊ डायसिस ट्रस्ट एसोसिएशन (LDTA) की कानपुर के माल रोड, सिविल लाइंस स्थित प्लॉट संख्या 26-B, मोहल्ला संख्या 37 की लगभग 100 करोड़ रुपये मूल्य की भूमि के कथित फर्जी लीज प्रकरण में संस्था ने सख्त कार्रवाई की है।LDTA के मैनेजिंग डायरेक्टर जॉनसन टी. जॉन ने अनिल डेविड, पॉल जिनिया तथा उनके सहयोगियों रॉबिनसन जॉन और सरफराज मसी को डायरेक्टर पद से बर्खास्त कर दिया है। संस्था का दावा है कि यह कार्रवाई कथित रूप से कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर भूमि की लीज किए जाने के मामले में की गई है।संस्था के अनुसार, इस कार्रवाई को मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स तथा रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज़ (ROC) ने भी रिकॉर्ड पर ले लिया है।वहीं, संस्था ने आरोप लगाया है कि इस कथित फर्जीवाड़े के मास्टरमाइंड अखिलेश सिंह और डी.के. सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है। मामले की जांच एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह द्वारा शुरू किए जाने की जानकारी भी दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!