जिला कोषाध्यक्ष विनोद तिवारी पुनः अध्यक्ष, मंत्री आनंद सिंह व सुनील कोषाध्यक्ष बने*

*जिला कोषाध्यक्ष विनोद तिवारी पुनः अध्यक्ष, मंत्री आनंद सिंह व सुनील कोषाध्यक्ष बने*

*अधिवेशन/निर्वाचन कार्यक्रम*
उ प्र प्रा शि संघ नवाबगंज उन्नाव का निर्वाचन कार्यक्रम आज BRC नवाबगंज में चुनाव पर्यवेक्षक श्री शशांक भूषण तिवारी अध्यक्ष औरास ,मंत्री संतोष यादव व कोषाध्यक्ष दीपक बाजपेई के द्वारा सम्पन्न कराया गया। जिसमें जिला कोषाध्यक्ष विनोद तिवारी को पुनः अध्यक्ष ,शौर्य चक्र आनन्द सिंह मंत्री व सुनील कुमार कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए।
इस अवसर पर संरक्षक ओम प्रकाश दीक्षित, योगेन्द्र सिंह,,विनय शुक्ल,पंकज दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी मदन पाण्डेय,पूर्व ए आर पी सूर्य , अनूप, प्रतीक,सुधांशु ,शुभम ,अशोक त्रिपाठी, राजेन्द्र यादव,शमीम, व्यायाम शिक्षक राकेश तिवारी,अशोक चौहान, तनवीर, पूनम शुक्ला,ममता,मुक्ता जी समेत सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।तीनों पदों पर निर्वाचन नहीं बनी,और एक एक नामांकन के परिप्रेक्ष्य में तीनों प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गये।
तमाम शिक्षकों ने हर्षोल्लास में नारेबाजी की और माला पहनाकर सभी का स्वागत किया गया।


