Best News StoryGood workJhansiझमाझम ख़बरटॉप न्यूज़देश दुनिया

झाँसी-ललितपुर से लोकसभा सांसद-अनुराग शर्मा की पहल से देश-विदेश के विशेषज्ञ करेंगे जन्मजात कटे होंठ व तालु से पीड़ित मरीजों की निःशुल्क सर्जरी।

ब्यूरो रिपोर्ट- अमित मिश्रा
सहयोगी कैमरामैन- निहाल शाक्या
स्थान- झाँसी,उत्तर प्रदेश

 

झाँसी-ललितपुर से लोकसभा सांसद-अनुराग शर्मा की पहल से देश-विदेश के विशेषज्ञ करेंगे जन्मजात कटे होंठ व तालु से पीड़ित मरीजों की निःशुल्क सर्जरी।

‘सांसद-अनुराग शर्मा का सेवा संकल्प’-“झाँसी में फिर लौटेगी बच्चों के चेहरों पर मुस्कान”
आगामी दिनाँक-30 अगस्त,2026 को स्क्रीनिंग और दिनाँक-01 से 06 सितंबर,2026 तक प्रस्तावितझाँसी में जन्मजात कटे होंठ एवं तालु की समस्या से पीड़ित मरीजों को बेहतर एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से झाँसी में एक बार फिर निःशुल्क सर्जिकल शिविर का आयोजन किया जा रहा है।यह शिविर सांसद-अनुराग शर्मा की धर्मपत्नी-पूनम शर्मा के वीरांगना फाउंडेशन,ऑपरेशन स्माइल इंडिया एवं महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज,झाँसी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा।इस अभियान के अंतर्गत 30 अगस्त 2026 को लगभग 120 मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी।इसके पश्चात 1 सितंबर से 6 सितंबर 2026 तक लगभग 75 से 80 मरीजों की निःशुल्क सर्जरी प्रस्तावित है। अब तक लगभग 60–65 मरीजों का पंजीकरण एवं चिन्हांकन किया जा चुका है।ये मरीज उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश एवं राजस्थान राज्य के लगभग 15–17 जिलों से हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!