biharE-PaperMedicalMobile PhonesNew Lookकार्यक्रमबिहारलोकल न्यूज़सरकारी योजनायें
Trending

अर्बन पीएचसी बगहा दो में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, दिए गए आवश्यक दवाईयां।

अर्बन पीएचसी बगहा दो में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत

गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, दिए गए आवश्यक दवाईयां।

बगहा। बुधवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरनाटांड, बगहा-2 के अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. केबीएन सिंह के नेतृत्व में किया गया।अभियान के दौरान उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ सामान्य लाभार्थियों की भी स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं को आवश्यक परामर्श देने के साथ विभिन्न जरूरी जांच कराई तथा चिकित्सकीय आवश्यकता के अनुसार दवाएं उपलब्ध कराई गईं। उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें नियमित जांच कराने एवं आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गई।वहीं, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहा-2 में भी प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच की गई।वही पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के दौरान अर्बन पीएचसी के कैंपस और बाहर में गर्भवती महिलाओं की भारी उमड़ी रही। जहां महिला चिकित्सक एवं एएनएम और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित खान-पान, नियमित स्वास्थ्य जांच और आवश्यक सावधानियों के संबंध में जानकारी दी।अर्बन पीएचसी बगहा दो के चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों ने दोपहर दो बजे तक 70 से अधिक गर्भवती महिलाओं की आवश्यक जांच की। जांच के बाद महिलाओं को चिकित्सकीय परामर्श देने के साथ जरूरत के अनुसार आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं।स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने, चिकित्सकों की सलाह का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी गई।मौके पर स्वास्थ्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रीचा कुमारी, लैब टेक्नीशियन बिट्टू कुमार यादव, एएनएम किरण कुमार,मंजू कुमारी, ममता कुमारी,नीतू कुमारी, सुभानी कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!