Best News StoryUnnaoकार्यक्रमझमाझम ख़बरटॉप न्यूज़वार्ड सदस्य

विश्वकर्मा जयंती पर सदर विधायक ने किया पूजन-अर्चन

 निधि से लगे चार बड़े कूलरों का किया उद्घाटन, ‘अरुणोदय’ पुस्तक का हुआमंदिर में विधायक विमोचन

विश्वकर्मा जयंती पर सदर विधायक ने किया पूजन-अर्चन

 निधि से लगे चार बड़े कूलरों का किया उद्घाटन, ‘अरुणोदय’ पुस्तक का हुआमंदिर में विधायक विमोचन

रिपोर्ट—दिनेश आर्या, ब्यूरो
सूर्या न्यूज़-24

उन्नाव। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कब्बा खेड़ा स्थित विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा कल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने पहुंचकर भगवान विश्वकर्मा का विधिवत पूजन-अर्चन किया। उन्होंने क्षेत्रवासियों के सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष देवशरण विश्वकर्मा ने सदर विधायक का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। उन्हें प्रतीक चिन्ह और अंगवस्त्र भी भेंट किया गया। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विधायक निधि से मंदिर प्रांगण में लगाए गए चार बड़े कूलरों का विधायक पंकज गुप्ता ने फीता काटकर उद्घाटन किया। कूलर लगने से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को गर्मी के मौसम में राहत मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर विश्वकर्मा कल्याण समिति की ओर से प्रकाशित ‘अरुणोदय’ पुस्तक का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पंकज गुप्ता ने भगवान विश्वकर्मा के आदर्शों और उनके जीवन से मिलने वाली प्रेरणाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज की एकजुटता, परस्पर सहयोग और सामाजिक उत्थान पर भी विचार व्यक्त किए।
विधायक ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा की शिक्षाएं समाज को परिश्रम, सृजन और सेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने सामाजिक सहयोग और एकजुटता को समाज की प्रगति का आधार बताया।
इस दौरान समिति अध्यक्ष देवशरण विश्वकर्मा, महामंत्री विवेक वर्मा, संरक्षक सुरेंद्र दत्त विश्वकर्मा, दीपक कुमार विश्वकर्मा, शील कुमार विश्वकर्मा, अनु शर्मा, उपाध्यक्ष सावित्री देवी विश्वकर्मा, शिव विलास विश्वकर्मा, अनुराग विश्वकर्मा, हरिशंकर विश्वकर्मा, विपिन विश्वकर्मा सहित समिति के सदस्य एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!