

*पुलिस मुठभेड़ में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, पैर में लगी गोली*
रिपोर्ट – दिनेश आर्या, ब्यूरो
सूर्या न्यूज़-24
उन्नाव। कोतवाली सदर क्षेत्र के सिकंदरपुर सरोसी में चाकू से हमला कर हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान आरोपी शहबान पुत्र रहमान को गिरफ्तार किया। एसओजी, सर्विलांस व कोतवाली सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम नादाखेड़ा में घेराबंदी की, जहां आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने 25 सितंबर की रात नरेश जायसवाल पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामले में कोतवाली सदर में मुकदमा संख्या 608/26, धारा 109/333 बीएनएस के तहत रिपोर्ट दर्ज है। मुठभेड़ के बाद आरोपी के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।



