बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी ने मंगलपुर क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की,सुनीं समस्याएं।
बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी ने मंगलपुर क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की,सुनीं समस्याएं।
बिहार डेस्क,बगहा। बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी,बगहा चांदनी कुमारी ने मंगलपुर क्षेत्र का दौरा कर बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने मंगलपुर बीबीएन कॉलेज के दक्षिण दिशा से गंडक नदी के तटवर्ती इलाकों का जायजा लेते हुए बाढ़ पीड़ित परिवारों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान को लेकर स्थानीय लोगों से चर्चा की।इस दौरान एसडीएम चांदनी कुमारी ने बाढ़ प्रभावित लोगों से उनकी परेशानियों, आवश्यक सुविधाओं तथा प्रशासन से अपेक्षाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की।क्षेत्र भ्रमण के दौरान उनके साथ बगहा-2 के अंचल अधिकारी वसीम अकरम, सभापति प्रतिनिधि पप्पू गुप्ता, बीस सूत्री अध्यक्ष राजन गुप्ता सहित अन्य स्थानीय समाजसेवी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।





