biharFestivelNew LookTravelकार्यक्रमटॉप न्यूज़पॉलिटिक्सबिहारराजनीतिलोकल न्यूज़शारदीय नवरात्रि
Trending

केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे और विधायक राम सिंह ने बगहा के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में की पूजा-अर्चना।

केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे और विधायक राम सिंह ने बगहा के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में की पूजा-अर्चना। महानवमी पर मां दुर्गा की महाआरती में हुए शामिल, पूजा समितियों और श्रद्धालुओं के प्रति जताया आभार।

बिहार डेस्क,बगहा। शारदीय नवरात्रि की महानवमी के अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे और बगहा विधायक राम सिंह ने बगहा विधानसभा अंतर्गत बगहा-02 नगर क्षेत्र के पटखौली, नारायणपुर पटखौली, बस स्टैंड और स्टेशन रोड और बगहा-01 नगर क्षेत्र के बॉम्बे बाजार, मवेशी अस्पताल, चिरान मिल, डीएम एकेडमी गेट, अहिरानी टोला सहित प्रखंड बगहा क्षेत्र के चौतरवा चौक, परसौनी चौक, जगता माई स्थान (परसौनी) और इंग्लिशिया स्थित दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचकर मां दुर्गा की महाआरती की और विधिवत दर्शन-पूजन कर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया।महानवमी के पावन अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री और बगहा विधायक राम सिंह ने दुर्गा पूजा समितियों के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने पर्व के दौरान श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा आयोजन में जुटे लोगों की भूमिका की सराहना की। केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना हमें शक्ति, भक्ति और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। महानवमी के पावन अवसर पर बगहा के विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा का दर्शन-पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने भव्य एवं श्रद्धापूर्ण आयोजन के लिए सभी पूजा समितियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बगहा की धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारा हमारी सबसे बड़ी ताकत है।इस अवसर पर भाजपा बगहा जिलाध्यक्ष अचिंत लल्ला, वरिष्ठ नेता मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष ऋतु जायसवाल, दीपक तिवारी, संजय पांडे, दीपक राही, ओम निधि वत्स, अमरेश श्रीवास्तव, जिला प्रवक्ता विजय साहु, मनोज साहु, मन्ने सिंह सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!