
दैनिक प्रीतिवाणी सप्ताहिक सूर्या न्यूज़ 24 हरदोई
ब्यूरो चीफ सुनील कुमार
चंदा सेवा पॉली क्लीनिक का भव्य शुभारंभ, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों की जाँच एवं दवा वितरण
सरेहरी चौराहा, हरदोई। क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ एवं बेहतर बनाने के उद्देश्य से चंदा सेवा पॉली क्लीनिक का भव्य शुभारंभ सोमवार, 2 नवंबर 2026 को सरेहरी चौराहा स्थित यदुराई मार्केट, सण्डीला रोड पर किया गया। शुभारंभ समारोह में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, चिकित्सकों एवं स्थानीय नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय श्रीमती रजनी तिवारी जी (उच्च शिक्षा राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार) तथा माननीय श्री अजीत सिंह बब्बन जी (भाजपा जिला अध्यक्ष, हरदोई) उपस्थित रहे। वहीं पूज्य स्वामी आत्मानंद गिरि महाराज जी का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ इस अवसर पर जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों के अंतर्गत निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डॉ. श्रृंखला मौर्य, डॉ. पूजा मौर्य (नेत्र चिकित्सक, सीतापुर) तथा डॉ. अनुज मौर्य (BHMS, लखनऊ) सहित अन्य चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच की तथा आवश्यकतानुसार दवाओं का निःशुल्क वितरण किया। शिविर के माध्यम से क्षेत्र के अनेक लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला कार्यक्रम में अमित मौर्य (प्रधानाचार्य, यदुराई पब्लिक इंटर कॉलेज दिवारी), सुमित मौर्य (शिक्षक) सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया चंदा सेवा पॉली क्लीनिक के संचालक एवं कार्यक्रम के आयोजक डॉ. बृजमोहन लाल मौर्य (प्रबंधक, यदुराई पब्लिक इंटर कॉलेज, दिवारी) ने उपस्थित अतिथियों, चिकित्सकों, सहयोगियों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया क्लीनिक के शुभारंभ एवं निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्देश्य क्षेत्रीय नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराना तथा समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है
स्थान: चंदा सेवा पॉली क्लीनिक, यदुराई मार्केट, सण्डीला रोड, सरेहरी चौराहा।



