मुख्यमंत्री के संभावित आगमन से पहले विद्यालयों का होगा कायाकल्प, डीईओ ने सभी एचएम को दो दिनों में रंग-रोगन पूरा करने का दिए निर्देश।
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर तेज हुई तैयारी, कायाकल्प से चमकेंगे प्रखंड बगहा दो के सरकारी विद्यालय।
अब नए रंग-रूप में दिखेंगे सरकारी स्कूल, डीईओ ने दो दिनों का दिया अल्टीमेटम।
मुख्यमंत्री के संभावित आगमन से पहले विद्यालयों का होगा कायाकल्प, डीईओ ने दो दिनों में रंग-रोगन पूरा करने का दिए निर्देश।
बिहार डेस्क,वाल्मीकिनगर। महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली वाल्मीकिनगर में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संभावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में वाल्मीकिनगर स्थित प्रखंड शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (बाइट) में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड बगहा-दो के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड बगहा-दो के करीब 250 प्रधानाध्यापक शामिल हुए।बैठक में सभी विद्यालयों की सूरत संवारने और कायाकल्प कार्यक्रम के तहत दो दिनों के अंदर रंग-रोगन का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया।इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी राजन कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का वाल्मीकिनगर में संभावित आगमन है। इसे देखते हुए कायाकल्प कार्यक्रम के तहत सभी विद्यालयों को तत्काल प्रभाव से रंग-रोगन कर स्वच्छ एवं आकर्षक बनाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी विद्यालयों की व्यवस्था बेहतर की जाए। इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी साक्षी मिश्रा, प्रधानाध्यापक नागेंद्र प्रसाद, नंदकिशोर प्रसाद,शिक्षक पिंटू कुमार सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी एवं सभी एचएम उपस्थित रहे।




