उन्नाव में ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, तीन वाहन सीज, कई पर जुर्माना*
स्लीपर बस का परमिट शर्तों और बस बॉडी कोड के उल्लंघन में 1.25 लाख रुपये का चालान* रिपोर्ट -दिनेश आर्या
*उन्नाव में ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, तीन वाहन सीज, कई पर जुर्माना*
*स्लीपर बस का परमिट शर्तों और बस बॉडी कोड के उल्लंघन में 1.25 लाख रुपये का चालान*
रिपोर्ट -दिनेश आर्या
उन्नाव। जनपद में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मंगलवार, 24 नवंबर की सुबह ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान तीन ओवरलोड वाहनों को थाना दही में बंद कराया गया, जबकि पांच अन्य वाहनों का चालान किया गया।
अभियान के दौरान ग्वालियर से लखनऊ के बीच संचालित एक स्लीपर बस भी जांच के दायरे में आई। बस में अन्य अनियमितताओं के साथ परमिट की शर्तों एवं बस बॉडी कोड का उल्लंघन पाए जाने पर परिवहन विभाग ने 1 लाख 25 हजार रुपये का चालान किया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) श्रीमती प्रतिभा गौतम ने कार्रवाई करते हुए दो ओवरलोड वाहनों को बंद कराया तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों के उल्लंघन पर 25 वाहनों का चालान किया।
वहीं यात्री कर अधिकारी विनय पांडेय ने तीन ओवरलोड ट्रकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उन्हें बंद कराया और चालान किया। इसके अतिरिक्त सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों के उल्लंघन पर भी 35 चालान किए गए।
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि ओवरलोडिंग और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन संचालकों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।





