Best News StoryUnnao
Trending

जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

DM ने कैदियों के आहार का भी जायजा लिया

जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

उन्नाव, 28 अप्रैल 2026
जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह की उपस्थिति में जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जेल की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधाओं तथा बंदियों के रहन-सहन का गहनता से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महिला एवं पुरुष बैरकों में पहुंचे और कैदियों से संवाद कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने बंदियों से भोजन, स्वास्थ्य एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने कारागार चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया और भर्ती बंदियों का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देशित किया कि सभी बंदियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जाए तथा मरीजों की बेहतर देखभाल की जाए।
महिला बैरक में पहुंचकर जिलाधिकारी ने महिला बंदियों से बातचीत की और उनके साथ रह रहे बच्चों को फल, मिष्ठान एवं बिस्कुट युक्त टोकरी वितरित की। उन्होंने निर्देश दिए कि महिलाओं के स्वास्थ्य की नियमित जांच हो तथा उन्हें समय-समय पर आयरन और कैल्शियम उपलब्ध कराया जाए।
इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि उन्हें पौष्टिक आहार, प्रोटीन, कैल्शियम एवं आवश्यक टीकाकरण नियमित रूप से उपलब्ध कराया जाए।
जिलाधिकारी ने कारागार प्रशासन को निर्देशित किया कि महिला बंदियों को सिलाई, कढ़ाई एवं बुनाई जैसे कार्यों में प्रशिक्षित किया जाए और उनके लिए स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम संचालित किए जाएं। वहीं पुरुष बंदियों को भी उपयोगी कार्यों में लगाकर उन्हें कौशल विकास से जोड़ा जाए।
उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि जेल के अंदर किसी भी प्रकार की प्रतिबंधित सामग्री का प्रवेश न हो, इसके लिए कड़ी निगरानी रखी जाए। साथ ही बंदियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा और किसी भी प्रकार की शिकायत न मिलने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!