लोकल न्यूज़
Trending

संविधान दिवस पर छात्राओं को दिलाई गई संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक*

संविधान दिवस पर छात्राओं को दिलाई गई संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति किया जागरूक

रिपोर्ट -दिनेश आर्या

उन्नाव। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के मोती नगर स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश सत्येन्द्र कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) भव्य तिवारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) शैलेन्द्र लाल सहित अन्य न्यायिक एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर अधिकारियों ने विद्यालय की शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को भारतीय संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन कराया और संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने के साथ उसके आदर्शों एवं मूल्यों का पालन करने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को भारतीय संविधान में निहित मौलिक अधिकारों, मूल कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी देते हुए उनके महत्व के प्रति जागरूक किया गया। अधिकारियों ने संविधान की भावना को आत्मसात करने और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!