जिला अस्पताल में दिव्यांगजनों का तकनीकी परीक्षण शिविर आयोजित, मोटराइज्ड और ई-ट्राइसाइकिल योजना के लिए हुआ परीक्षण

जिला अस्पताल में दिव्यांगजनों का तकनीकी परीक्षण शिविर आयोजित, मोटराइज्ड और ई-ट्राइसाइकिल योजना के लिए हुआ परीक्षण
रिपोर्ट – दिनेश आर्या

उन्नाव। दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से जिला अस्पताल, उन्नाव में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल एवं ई-ट्राइसाइकिल योजना के अंतर्गत तकनीकी परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में योजना के तहत लाभान्वित होने के इच्छुक दिव्यांगजनों का तकनीकी परीक्षण किया गया। इस दौरान मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल एवं ई-ट्राइसाइकिल के लिए उनकी पात्रता एवं उपयुक्तता का परीक्षण किया गया, ताकि जरूरतमंद दिव्यांगजनों को योजना का लाभ उपलब्ध कराया जा सके।
योजना का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवागमन में सुविधा प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा उनकी दैनिक गतिविधियों को सुगम बनाना है। इस प्रकार की योजनाओं से दिव्यांगजनों को अपने कार्यों के लिए दूसरों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलती है।
शिविर का आयोजन दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, उन्नाव एवं मुख्य विकास अधिकारी, उन्नाव की भूमिका प्रमुख रही।




