Unnao

पात्रों को आवास, किसानों को खाद और हर घर तक पहुंचे पेयजल, विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी

संविधान दिवस पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को किया नमन, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

पात्रों को आवास, किसानों को खाद और हर घर तक पहुंचे पेयजल, विकास कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी

संविधान दिवस पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को किया नमन, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

रिपोर्ट – दिनेश आर्या, ब्यूरो प्रमुख

उन्नाव। उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री एवं जनपद की प्रभारी मंत्री रजनी तिवारी ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी घनश्याम मीना की उपस्थिति में विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। बैठक से पूर्व संविधान दिवस के अवसर पर उन्होंने विकास भवन परिसर में स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, सड़कों के निर्माण और मरम्मतीकरण, खाद वितरण, निर्माणाधीन परियोजनाओं, विद्युत व्यवस्था, राशन कार्ड तथा हर घर जल योजना समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
आवास योजनाओं की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि बारिश से जिन पात्र लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आवास उपलब्ध कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहने पाए।
सड़कों की स्थिति पर चर्चा करते हुए उन्होंने प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता को मरम्मतीकरण एवं नवीनीकरण के कार्य प्राथमिकता से पूरा कराने के निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों की ओर से भेजे गए प्रस्तावों में छूटे कार्यों को दोबारा शामिल कराने तथा सड़कों के चौड़ीकरण पर भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!