Best News Story

वेयर हाउस में बने स्ट्रांग रूम का एस पी ने किया निरीक्षण

वेयर हाउस में बने स्ट्रांग रूम का एस पी ने किया निरीक्षण
उन्नाव दही थाना स्थित वेयरहाउस में बने स्ट्रांग रूम में ईवीएम पर नजर रखने के लिए सपा कार्यकर्ता डेरा डाले हुए हैं। रातों दिन वह नजर रखने के लिए डटे हुए हैं। इसके अलावा जिला निर्वाचन के निर्देश पर कड़े पहरे के बीच ईवीएम की सुरक्षा की जा रही है। सुरक्षा में इजाफा किया गया है। एसपी ने शुक्रवार की रात सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेने के लिए देर रात निरीक्षण किया।स्ट्रांग रूम में 6 विधानसभाओं की ईवीएम मतदान कार्मिकों द्वारा जमा कराई गई हैं। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए पीएसी, पुलिस, आइटीबीपी के जवानों को तैनात किया गया है। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर एक कंट्रोल रूम वेअरहाउस के चारों तरफ निगरानी के लिए कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा की जिम्मेदारी सीओ सिटी सोनम सिंह को प्रभारी बनाया गया है। ईवीएम की सुरक्षा के लिए सपा कार्यकर्ता भी वेअरहाउस के आसपास डटे हैं। स्ट्रांग रूम के आसपास किसी को जाने की अनुमति नहीं दी गई है। बिना अनुमति के किसी को भी स्ट्रांग रूम के आसपास नहीं पहुंचने दिया जा रहा है।एसपी सिद्धार्थ शंकर मीणा ने दही थाना अन्तर्गत एफसीआई गोदाम में बने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात फोर्स को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।ईवीएम की सुरक्षा में 12-12 घंटे में 38-38 सिपाहियों को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। इसके साथ ही सभी गेटों पर केंद्रीय पुलिस बल को तैनात किया गया है। जिससे सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कोई चूक ना हो। ड्यूटी चेक करने के लिए कुछ इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। जो समय-समय पर मौजूद कर्मियों को उपस्थित देख रहे हैं। अफसर भी निगरानी बनाए हैं।

24 सूर्य न्यूज़ रिपोर्टर हरिओम

Suraj Kumar

Chief Editor - Surya News 24 Edior - Preeti Vani & Public Power Newspaper Owner - Etion Network Private Limited President - Suraj Janhit Association Address - Deeh Deeh Unnao UP Office Address - 629,Moti Nagar Unnao

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!