श्रावण के द्वितीय सोमवार पर आनंदेश्वर मंदिर में सुरक्षा का जायजा, पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण?

🚨 बड़ी खबर | कानपुर नगर

श्रावण के द्वितीय सोमवार पर आनंदेश्वर मंदिर में सुरक्षा का जायजा, पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण?
सूर्या न्यूज 24 कानपुर नगर से नफीस खान
कानपुर नगर। श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के अवसर पर थाना ग्वालटोली क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध आनंदेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।
पुलिस आयुक्त श्री रघुबीर लाल ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों, श्रद्धालुओं के आवागमन, बैरिकेडिंग, पार्किंग तथा यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया।
पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की भीड़ को व्यवस्थित रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने और किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस उपायुक्त अभिसूचना श्री महेश कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती स्नेहा तिवारी एवं सहायक पुलिस आयुक्त स्वरूपनगर श्रीमती ज्योति श्री सहित पुलिस अधिकारी एवं बल मौजूद रहा।
श्रावण सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरती गई।

