निजी अस्पताल संचालक पर बेटी के साथ शारीरिक शोषण करने का लगाया आरोप
निजी अस्पताल संचालक पर बेटी के साथ शारीरिक शोषण करने का लगाया आरोप 
उन्नाव औरास थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि एक हॉस्पिटल संचालक युवक ने उसकी बेटी को नशीली दवा देकर दो वर्षों तक शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस ने तहरीर के आधार पर हॉस्पिटल संचालक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू की है।पीड़ित की मां ने पुलिस को बताया कि लखनऊ के रहीमाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी उसका रिश्तेदार का कस्बा औरास में एक निजी अस्पताल संचालित है। पैसों का लालच देकर उसकी बेटी को दो वर्षों पहले अपने हॉस्पिटल में काम करने को बुलाया था। वहीं हॉस्पिटल संचालक ने उसकी बेटी को नशीली दवाएं देकर दो वर्ष तक शारीरिक शोषण करता रहा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता रहा बीते दिनों उसकी छोटी बेटी हॉस्पिटल गई थी। तो उसके साथ भी हरकत करने की कोशिश की तो बेटी ने अपने परिजनों को आप बीती बताई। जिस पर महिला ने हॉस्पिटल संचालक युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल शुरू की है। औरास थाना प्रभारी ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
सूर्य न्यूज़ रिपोर्टर हरिओम


