Best News StoryCrimeE-PaperMobile PhonesNew LookPolice Good WorkReviewsक़ानूनी जानकारीकार्यक्रमक्राइमटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़
Trending

बगहा पुलिस ने जब्त की 776.8 लीटर विदेशी शराब,एक तस्कर गिरफ्तार।

776.8 लीटर विदेशी शराब के साथ शराब कारोबारी गिरफ्तार, एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी।

—— एएसपी सह एसडीपीओ रामनगर द्वारा पुलिस टीम गठित कर अनिल यादव के घर छापामारी कर विदेशी शराब का जखीरा किया गया बरामद।

बिहार डेस्क/बगहा।बगहा पुलिस द्वारा बथवरिया थाना क्षेत्र से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद किया गया। जहां बगहा पुलिस जिला अंतर्गत बथवरिया थाना क्षेत्र से 776.8 लीटर विदेशी शराब बरामद किया हैं।उक्त जानकारी पुलिस अधीक्षक,बगहा सुशांत कुमार सरोज ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दिया।।एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बथवरिया थाना क्षेत्र के अनिल यादव सा० बिरती थाना बथवरिया के घर से बड़ी मात्रा में विदेशी शराब रखा हुआ है। जिस पर मेरे निर्देशानुसार सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,रामनगर दिव्यांजलि जायसवाल के द्वारा पुलिस टीम गठित कर छापेमारी किया गया। जिसमें अनिल यादव के घर से विदेशी शराब का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया। जिसमें 8 पीएम 45 कार्टून , रॉयल स्टेज के 375 एमएल के 14 एवं 750 एमएल के 4 कार्टून , किंगफिशर 18 कार्टून और खुला 20 पीस बरामद किया गया। इन सभी की कुल मात्रा 776.8 लीटर विदेशी शराब आंकी गई है। इसके साथ ही विदेशी शराब की बड़ी खेप के साथ अनिल यादव को गिरफ्तार किया गया है और आगे की कार्रवाई करते हुए शराब कारोबारी को जेल भेजा जा रहा है। इस छापेमारी दल में रामनगर थाना के पु०नि० अभय कुमार पुलिस निरीक्षक अंचल रामनगर, रामानन्द ठाकुर पु०अ०नि० कामेश कुमार, थानाध्यक्ष बथवरिया थाना,मुकेश कुमार, बाली लोहार के साथ बथवरिया थाना के पुलिस बल के मौजूदगी में इस छापेमारी को अंजाम दिया गया। बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज ने कहा कि बगहा पुलिस द्वारा लगातार शराब के धंधे में संलिप्त कारोबारी और धंधेबाजो को पुलिस छोड़ेगी नहीं। पुलिस की नजर बगहा पुलिस जिला के सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों पर है। लगातार बगहा पुलिस द्वारा शराब के धंधे में संलिप्त कई वाहनों और कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!