E-PaperMake it ModernNew LookPolice Good WorkTechnologyटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़
Trending

ऑपरेशन मुस्कान: बगहा एसपी ने 14 चोरी/गुम हुए मोबाइल को उनके वास्तविक धारकों को सौंपा,ऑपरेशन मुस्कान लौटा रही हैं लोगों की मुस्कान। 

ऑपरेशन मुस्कान: बगहा एसपी ने 14 चोरी/गुम हुए मोबाइल को उनके वास्तविक धारकों को सौंपा,ऑपरेशन मुस्कान लौटा रही हैं लोगों की मुस्कान।

बिहार डेस्क/ बगहा।ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस अधीक्षक,बगहा कार्यालय में शुक्रवार को बगहा पुलिस जिला में चोरी/गुम हुए 14 मोबाइल फोन को बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपा गया।बगहा एसपी सुशांत कुमार सरोज ने अपने कार्यालय कक्ष में ऑपरेशन मुस्कान के तहत 14 चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन को उनके वास्तविक धारकों को सौंपा। इन मोबाइल फोनों की कीमत लगभग 2,53,000 रुपये है।वही एसपी कार्यालय में मोबाइल फोन वापस पाने वाले लोगों ने एसपी सुशांत कुमार सरोज और बगहा पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उनके लिए बहुत बड़ी राहत की बात है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस की इस पहल से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और लोग अपनी खोई हुई चीजें वापस पाकर काफी खुश दिखे।इस अवसर पर एसपी ने कहा कि ऑपरेशन मुस्कान का उद्देश्य लोगों की खोई हुई चीजें वापस दिलाना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है।एसपी ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत बगहा पुलिस जिला के विभिन्न थानों में दर्ज हुए प्राथमिकी के आधार पर चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन की ट्रैकिंग करते है और उन्हें बरामद कर वास्तविक धारकों को बुलाकर सौंपा जाता हैं। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस की इस पहल से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और लोग अपनी खोई हुई चीजें वापस पाकर खुश हैं। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस का प्रयास होगा कि लोगों की खोई हुई चीजें जल्द से जल्द वापस दिलाई जा सकें और लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाई जा सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!