बगहा चीनी मिल के गन्ना कार्यालय के परिसर में कृषि यंत्रीकरण योजना अंतर्गत किसानों के रजिस्ट्रेशन हेतु विशेष शिविर का आयोजन।
बगहा चीनी मिल के गन्ना कार्यालय के परिसर में कृषि यंत्रीकरण योजना अंतर्गत किसानों के रजिस्ट्रेशन हेतु विशेष शिविर का आयोजन।
—– विशेष शिविर में क्षेत्र के 60 किसानों के द्वारा किया गया ऑनलाइन आवेदन।
बिहार डेस्क/बगहा।बुधवार को गन्ना उद्योग विभाग द्वारा चलाई जा रही कृषि यंत्रीकरण योजना के अंतर्गत किसानों के रजिस्ट्रेशन हेतु विशेष शिविर का आयोजन बगहा चीनी मिल के गन्ना कार्यालय के परिसर में किया गया। उक्त विशेष शिविर में क्षेत्र के 60 किसानों के द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया गया। 45 किसानों के रजिस्ट्रेशन का कार्य नेटवर्किंग धीमा होने के कारण अभी लंबित हैं।जिसे देर रात तक पूर्ण किया जाएगा। इस अवसर पर बगहा चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक बीएन त्रिपाठी द्वारा किसानों को विभाग द्वारा अनुदानित दर पर उपलब्ध कराए जा रहे कृषि यंत्रों की जानकारी दी गई तथा यह भी सूचित किया गया कि दिनांक 10 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन हेतु पोर्टल खुला है,जो भी इच्छुक किसान कृषि यंत्र अनुदान पर प्राप्त करना चाहते हैं वे गन्ना उद्योग विभाग के कृषि यंत्रों से संबंधित पोर्टल पर शीघ्रातिशीघ्र रजिस्ट्रेशन अवश्य कर दे उक्त तिथि के उपरांत रजिस्ट्रेशन बंद हो जाएगा।उन्होंने क्षेत्र के सभी गन्ना किसान भाईयों से अपील किया कि जो भी किसान भाई कृषि यंत्र अनुदान पर लेना चाहते हैं। वह निर्धारित तिथि से पूर्व रजिस्ट्रेशन करा ले। रजिस्ट्रेशन में यदि कोई कठिनाई हो रही है तो बगहा चीनी मिल के गन्ना विभाग से अथवा अपने क्षेत्रीय अधिकारी से तुरंत संपर्क करें और इससे संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त करें।


