ई किसान भवन बगहा 01:बीएओ ने कृषि समन्वयकों व किसान सलाहकारों की साप्ताहिक बैठक में कार्यों की समीक्षा।
फॉर्मर रजिस्ट्री, बिहार कृषि ऐप और डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने को लेकर बीएओ ने दिए आवश्यक निर्देश।
ई किसान भवन बगहा 01:बीएओ ने कृषि समन्वयकों व किसान सलाहकारों की साप्ताहिक बैठक में कार्यों की समीक्षा।
फॉर्मर रजिस्ट्री, बिहार कृषि ऐप और डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने को लेकर बीएओ ने दिए आवश्यक निर्देश।
बिहार डेस्क,बगहा। प्रखंड बगहा- 01 स्थित ई-किसान भवन के सभागार में गुरुवार को प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय मिश्रा की अध्यक्षता में कृषि समन्वयकों एवं किसान सलाहकारों की साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शंशाक नवल,सहायक तकनीकी प्रबंधक गौतम कुमार सहित कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार मौजूद रहे।बैठक में प्रखंड के 24 पंचायतों में कृषि विभाग से संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। इस दौरान पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी लेते हुए लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया गया।बीएओ अभय मिश्रा ने कहा कि किसानों तक कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी समय पर पहुंचाना और पात्र किसानों को योजनाओं का लाभ दिलाना विभागीय कर्मियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कृषि समन्वयकों एवं किसान सलाहकारों से अपने-अपने क्षेत्रों में चल रहे कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।बैठक में फॉर्मर रजिस्ट्री के कार्य की विशेष रूप से समीक्षा की गई। संबंधित कर्मियों को किसानों की आवश्यक जानकारी निर्धारित प्रक्रिया के तहत दर्ज करने और कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।वहीं बिहार कृषि ऐप के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं एवं डिजिटल सेवाओं की जानकारी किसानों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। बीएओ ने कृषि कर्मियों को अधिक से अधिक किसानों को ऐप के उपयोग के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया गया। डिजिटल क्रॉप सर्वे की समीक्षा करते हुए बीएओ अभय मिश्रा ने फसलों से संबंधित आंकड़ों का सही एवं समयबद्ध संकलन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कर्मियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया।मौके पर कृषि समन्वयक विनोद सिंह, शैलेंद्र कुमार कश्यप,मुन्ना प्रसाद, महेंद्र कुशवाहा,किसान सलाहकार वशिष्ठ कुशवाहा,सुजीत कुमार निषाद,वरुण कुमार,नितेश ठाकुर,उमेश कुमार,आनंद कुमार आदि कृषि कर्मी उपस्थित थे।




