बगहा के लाल सागर सलवान ने फेस ऑफ चंपारण 2026 में मिस्टर कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर लहराया परचम।
बगहा के लाल सागर सलवान ने फेस ऑफ चंपारण 2026 में मिस्टर कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त कर लहराया परचम।

**पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है,चरितार्थ करके दिखाया बगहा के सागर सलवान ने !!*
बिहार डेस्क,बगहा।बगहा के 24 वर्षीय सागर सलवान ने फेस ऑफ चंपारण 2026 में प्रथम स्थान लाकर बगहा का नाम रौशन किया है। सागर पढ़ाई के साथ बचपन से मॉडलिंग के क्षेत्र में रुचि रखते आ रहे थे जिसमें माता पिता का भरपूर समर्थन मिला और ये मुकाम हासिल हुई। सागर के पिता प्रमोद सलवान विगत कई वर्षों से बगहा चीनी मिल में चीफ इंजीनियर के रूप में कार्यरत है जो मूल रूप से पंजाब के निवासी है। बावजूद उसके सागर के पिता अपने परिवार के साथ यही रहकर सागर सलवान को एक पहचान दिलाने में सफल रहे। पढ़ाई के साथ मॉडलिंग में रुचि रखने वाले इस बालक को माता पिता का भरपूर समर्थन मिला। जिसके फलस्वरूप आज एक उदाहरण देखने को मिला।सागर सलवान ने बताया कि पढ़ाई के साथ मॉडलिंग के क्षेत्र में एक प्रदेश स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर परचम लहराने की जिज्ञासा है आज उसी कड़ी की एक पावदान को पार करके आगे उस स्तर तक पहुंचने की मेरी पूरी कोशिश होगी और मुझे भरोसा है कि हम एक दिन उस मंजिल को भी छुएंगे.. हम होंगे कामयाब…। आपको बता चले कि 12 अप्रैल को बेतिया स्थित होटल मीना रेजिडेंटल प्लेस में आयोजित फेस ऑफ चंपारण 2026 का ग्रैंड फिनाले भव्यता और ग्लैमर कि दुनियां में काफी संख्या में पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के युवाओं ने बढ़ चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम स्थान सागर को मिला।“नंदनी ज्वेलर्स प्रस्तुत में मिस्टर, मिस, मिसेज फेस ऑफ चंपारण 2026”, जिसका आयोजन द स्पॉटलाइट के सह- संयोजक सौरभ सिंह, दिशा गुप्ता,सुयश शरण द्वारा किया गया।जिसका भव्य ग्रैंड फिनाले 12 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। नंदनी ज्वैलर्स और द स्पॉटलाइट का एक मात्र उद्देश्य यहा के युवा को मंच प्रदान करना था ताकि उनकी प्रतिभा राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सके। मुख्य अतिथि बेतिया मेयर गरिमा देवी सिकारिया की उपस्थिति में इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ।इस कार्यक्रम में चंपारण क्षेत्र के प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी खूबसूरती, प्रतिभा एवं आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन में आकर्षक प्रस्तुतियां,शानदार रैंप वॉक और प्रतिभागियों की मेहनत ने दर्शकों का मन मोह लिया।कई दौर की कड़ी प्रतिस्पर्धा और निर्णायकों के गहन मूल्यांकन के बाद विजेताओं की घोषणा इस प्रकार की गई।वही मिस्टर फेस ऑफ चंपारण 2026-सागर सलवान,मिस फेस ऑफ चंपारण 2026-सोनल कुमारी और मिसेज फेस ऑफ चंपारण 2026-अंजली कुशवाहा रही।मिस्टर फर्स्ट रनरअप – नूतन कुमारी गुप्ता,मिस फर्स्ट रनरअप – पल्लवी,मिस्टर फर्स्ट रनरअप – रवि आर्या विजेताओं ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया और इस मंच की गरिमा को और ऊंचाई दी।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों,प्रायोजकों एवं सहयोगियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनके सहयोग से यह आयोजन सफल हो पाया। नंदानी ज्वेलर्स (टाइटल स्पॉन्सर) सहित सभी सहयोगियों का विशेष आभार व्यक्त किया गया।आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, प्रायोजकों एवं दर्शकों का धन्यवाद करते हुए भविष्य में भी ऐसे मंच के माध्यम से प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।यह ग्रैंड फिनाले एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव के साथ सम्पन्न हुआ।


