ArchitectureReviewsTravelकृषिटॉप न्यूज़बिहारलोकल न्यूज़समस्या
Trending

उर्वरक के साथ जबरदस्ती अन्य उत्पाद बेच रहे खाद दुकानदार, वाल्मीकिनगर विधायक ने जिलाधिकारी से की शिकायत।

उर्वरक के साथ जबरदस्ती अन्य उत्पाद बेच रहे खाद दुकानदार, वाल्मीकिनगर विधायक ने जिलाधिकारी से की शिकायत।

बिहार डेस्क,बगहा/वाल्मीकिनगर।वाल्मीकिनगर विधानसभा के सभी प्रखंडों से लगातार शिकायत मिल रही है कि किसानों को यूरिया खाद के अलावा अन्य खाद के लिए दुकानदारों द्वारा बाध्य किया जा रहा है। जिससे किसानों का अतिरिक्त खर्च बढ़ जा रहा है और जिन चीजों की जरूरत नहीं है वह भी उन्हें मजबूरन खरीदना पड़ रहा है। इस मुद्दे लेकर बाल्मीकिनगर विधायक सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि जिला कृषि पदाधिकारी को भी अवगत कराया जा चुका है किंतु अब तक उनके द्वारा इस विषय में ठोस कार्रवाई नहीं की गई है, परिणाम स्वरुप किसानों की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और स्थानीय लोग लगातार इस मुद्दे पर विधायक से मदद की गुहार लगा रहे हैं।इस गंभीर समस्या को लेकर विधायक सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर अवगत कराया है कि जो भी दुकानदार किसानों से उर्वरक के साथ जबरदस्ती कोई उत्पाद बेचने का प्रयास करते हैं। उनके उनके विरुद्ध त्वरित एवं कड़ी कार्रवाई की जाए। क्योंकि अवांछित चीज खरीदने से किसानों की उत्पादन लागत बढ़ जाती है। जिससे उन्हें खेती से मिलने वाला मुनाफा घट जाता है और वे खेती से हतोत्साहित हो रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!