E-PaperElectionsMake it ModernNew LookReviewsटेक्नोलॉजीटॉप न्यूज़तकनीकीबिहारलोकल न्यूज़विभागीय
Trending

बसवरिया पैक्स चुनाव : प्रखण्ड बगहा-01 में बसवरिया पंचायत के एक पैक्स अध्यक्ष और नौ सदस्य पद के चुनाव के लिए आवेदन हुए जमा।

बसवरिया पैक्स चुनाव : प्रखण्ड बगहा-01 में बसवरिया पंचायत के एक पैक्स अध्यक्ष और नौ सदस्य पद के चुनाव के लिए आवेदन हुए जमा।

बिहार डेस्क,बगहा।बगहा एक प्रखंड मे एक पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शुक्रवार को आवेदन हुआ।पैक्स अध्यक्ष पद और सदस्य के चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में काफी भीड़ थी।जिसमे बसवरिया पैक्स अध्यक्ष चुनाव के लिए एक उम्मीदवारों ने नामांकन भरा।बगहा एक प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार के आलोक मे सहायक निर्वाची पदाधिकारी वाई विजेंद्र ने कर्मियों के माध्यम से आवेदन काउंटरों पर लिया।जिनमे बसवरिया पैक्स अध्यक्ष पद के लिए राजेश्वर यादव नामांकन आवेदन दिया।वही इसके साथ ही बसवरिया में पैक्स सदस्यों में कुल नौ आवेदन जमा हुए।जिसमे भोला प्रसाद महतो,जितेंद्र पटेल,अनिल सिंह,सिकंदर यादव,मनसा देवी,पूनम देवी,माला देवी,कविता देवी,उमरावती देवी थे।नामांकन प्रक्रिया के दौरान प्रखंड कार्यालय परिसर में उम्मीदवार एवं उनके समर्थकों की काफी चहल-पहल देखी गई।

नामांकन के बाद बसवरिया पैक्स अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजेश्वर यादव ने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि वे पिछले दस वर्षों से किसानों के हित में कार्य करते आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी उन्होंने बसवरिया पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ा था,जिसमें उन्हें मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। इस बार किसानों और पैक्स सदस्यों के समर्थन से जीत हासिल कर क्षेत्र के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया है।।वही पैक्स अध्यक्ष के लिए चुनाव 17 जून को होना है।समीक्षा 8 और 9 जून और नाम वापसी 11 जून को होगा।पैक्स पद के नामांकन कार्य में प्रखंड बीएलओ अरुण कुमार,आईटी सहायक दीपक कुमार दीनानाथ उरांव ,सुभाष कुमार,चंदन कुमार आदि कर्मी जुटे रहे। वही समर्थकों में बहादुर यादव , प्रमोद साह, श्री साह,शंभू चौधरी,कन्हैया चौधरी, राजा गद्दी, योगिंद्र यादव, किशोर पटेल आदि ग्रामीण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!