विश्व पर्यावरण दिवस पर आईपीएस विकास वैभव चौराहा पर किया गया पौधारोपण,पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश।
विश्व पर्यावरण दिवस पर आईपीएस विकास वैभव चौराहा पर किया गया पौधारोपण,पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश।
एसपी रामानंद कुमार कौशल ने पर्यावरण प्रेमी गजेन्द्र यादव के साथ किया वृक्षारोपण, हरियाली बचाने का दिया संदेश।
बिहार डेस्क,बगहा।शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस जिला बगहा अंतर्गत पटखौली थाना क्षेत्र के विकास वैभव चौराहा पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक बगहा रामानंद कुमार कौशल ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधे लगाए।उक्त कार्यक्रम में पर्यावरण प्रेमी गजेन्द्र यादव, पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत, अन्य पुलिस पदाधिकारी, ग्रामीण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छ वातावरण एवं अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही लगाए गए पौधों का संरक्षण करने का भी संदेश दिया गया।पुलिस जिला बगहा द्वारा समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने एवं हरित वातावरण को बढ़ावा देने हेतु इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जा रहे हैं।







