जिला उन्नाव से बड़ी खबर
अवैध मिट्टी खनन का वीडियो बनाने पर पत्रकार से अभद्रता और धमकी का आरोप,, एसपी से लगाई न्याय की गुहार

जिला उन्नाव से बड़ी खबर

अवैध मिट्टी खनन का वीडियो बनाने पर पत्रकार से अभद्रता और धमकी का आरोप,, एसपी से लगाई न्याय की गुहार
सूर्या न्यूज़ 24/ जिला उन्नाव से नफीस खान
उन्नाव। कोतवाली सदर क्षेत्र की मगरवारा चौकी अंतर्गत दयालखेड़ा गांव में अवैध मिट्टी खनन को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक उन्नाव को प्रार्थना पत्र सौंपा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दयालखेड़ा निवासी महेंद्र प्रताप रावत पुत्र स्वर्गीय बरजोर प्रसाद ने आरोप लगाया है कि 30 मई 2026 की रात लगभग 8 बजे एक डंपर (नंबर UP33DT8417) से अवैध रूप से मिट्टी का खनन एवं परिवहन किया जा रहा था।
पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने कथित अवैध खनन की गतिविधि का वीडियो बनाने का प्रयास किया, तो कुछ लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि वीडियो हटाने का दबाव बनाया गया तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
महेंद्र प्रताप रावत का कहना है कि घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस चौकी को दी गई थी, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि कार्रवाई न होने से उनके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।
पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक उन्नाव से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करने तथा स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
फिलहाल मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है। जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

